इलाहाबाद समाचार

यातायात माह का भव्य शुभारंभ, अधिकारियों ने बताया सुरक्षित यातायात का महत्व

प्रयागराज। यातायात माह नवम्बर 2018 का शुभारम्भ आज 01 नवम्बर को मुख्य अतिथि  मोहित अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा फीता काट कर एवं हवा में गुब्बारे छोड़कर किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहित अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज, कविन्द्र प्रताप सिंह, डी.आई.जी., कुम्भ मेला – प्रयागराज, सुहास एल.वाई. जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक गंगापार, प्रोटोकाल, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन आदि उच्चाधिकारी गणों व नगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति गणों का स्वागत सुनील कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगापार, कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रयागराज व क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।

पुलिस के विभिन्न अधिकारी गणों समेत नगर के व्यापर मण्डल, टैम्पो – टैक्सी यूनियन, नागरिक सुरक्षा, जिला अपराध निरोधक समिति के सदस्यों, एन.सी.सी. केड़ेड्स आदि ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम के सफल शुरुवात में अपना योगदान दिया ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

इस अवसर पर श्रीमती रंजना त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, डी.आई.जी. कुम्भ मेला, अध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, सिविल लाइन्स व्यापर मण्डल के विभिन्न सदस्यों द्वारा यातायात माह नवम्बर 2018 को सफल एवं प्रभावात्मक ढंग से मनाने हेतु विचार व्यक्त किये गये, जिससे जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात मिल सके । इस अवसर पर हेल्थ चेक अप का भी आयोजन किया गया ।

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बताया गया कि माह नवम्बर 2018 को यातायात माह के रूप में मनाये जाने के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार–प्रसार जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक किया जायेगा जिससे सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम की जा सके ।

श्री राम प्रकाश दोहरे, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रयागराज द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । इसके उपरान्त एन.सी.सी. केड़ेड्स की रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान की शुरुवात हुई ।

इस दौरान मोटर साइकिल रैली निकली गयी जो पुलिस लाइन से म्योहाल , स्वामी विवेकानन्द चौराहा, सुभाष चौराहा, सिविल लाइन्स से वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई । यातायात माह नवम्बर 2018 के प्रथम दिन उप निरीक्षक यातायात जगदीश चन्द्र द्वारा राजर्षि टन्डन महिला महाविद्यालय, प्रयागराज में छात्राओं को यातायात जागरूकता से सम्बंधित पाठ पढाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button