भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय एवं आवास पर लगाएं झंडे

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर संगठन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में पार्टी का झंडा लगाकर बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में पार्टी का झंडा लगाया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से दी जाने वाली संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए गए संदेशों पर चलकर हम सभी को राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना है एवं राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलकर अपनी भारतीय संस्कृति को पुनर्निर्माण करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर पार्टी को और मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रयागराज महानगर की सभी मंडल कार्यालयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया गया एवं प्रत्येक बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के इतिहास विकास उद्देश सिद्धांत एवं अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा की गई इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा क्रांतिकारी एवं महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं महिला मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के केंद्र प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जन जन तक पत्र वितरण किया गया पिछड़ा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर सेवा का कार्य किया गया और सायंकाल कीडगंज कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अनामिका चौधरी अवधेश चंद्र गुप्ता रणजीत सिंह गिरि बाबा शशि वार्ष्णेय डॉक्टर एल. एस ओझा कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा पार्षद किरन जायसवाल राघवेंद्र सिंह अनिल केसरवानी प्रमोद मोदी शोभिता श्रीवास्तव राजन शुक्ला सचिन जायसवाल किशोरी लाल जायसवाल अनिल भट्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा दिलीप केसरवानी दिनेश विश्वकर्मा मनोज मिश्रा दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह गौरव गुप्ता अजय सिंह विजय श्रीवास्तव भरत निषाद रणविजय सिंह नटवरलाल भारती मयंक यादव मयंक दुबे सचिन मिश्रा माया द्विवेदी रेखा यादव अंजलि गोस्वामी पार्षद अमन वालेचा यश विक्रम त्रिपाठी श्याम प्रकाश पांडे आदि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प एवं विभाग के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




