2024 में उत्तर प्रदेश 75 प्लस के साथ पुनः एक बार मोदी की सरकार बनाएगी- केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को लेकर चलने वाली पार्टी- केशव प्रसाद मौर्य
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में कार्यकर्ताओं से कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश और समाज के लिए भारत की एकता और अखंडता के लिए रहा और उन्हीं के विचारों पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है और उनको सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है
उन्होंने आगे कहा कि 2024 की लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश 75+ के साथ पुनः एक बार मोदी की सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाकर देश की एकता और अखंडता को बचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया और पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा है और हमारा ही रहेगा उस पर भी हमारी सरकार सचेत है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य विधायक गुरु प्रसाद मौर्या पूर्व विधायक दीपक पटेल विक्रमाजीत मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव,अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम निर्मला पासवान कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी पार्षद आशीष गुप्ता वरुण केसरवानी राकेश जैन सचिन जयसवाल आयुष अग्रहरी राजेश पाठक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे



