Latestप्रदेश

सरकारी चिकित्सक ने किया महिला मरीज से डर्टी टच ? फिर मचा हंगामा

जाैनपुर : जिला महिला चिकित्सालय एक बार फिर गुरुवार काे सुर्खियाें में आ गया। यहां महिला मरीज से चिकित्सक ने छेड़खानी का  आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर उसके पति ने आराेपित चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी। उधर पुलिस ने आराेपित के खिलाफ माैखिक आैर शारीरिक छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दाेपहर अपने पति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंची। आराेप है कि दवा लेने आई महिला ने डा. सच्चिदानंद उपाध्याय काे खुद के आंतरिक प्राइवेट अंग में खुजली हाेने की जानकारी दी। इसके बाद चिकित्सक उसे अलग कमरे में ले गया। जहां उपचार के नाम पर पानी से उसके खुजली हाेने वाले अंग पर डर्ट्टी टच करने लगा। आरोप है कि उसने अपनी चीभ तक से उसे टच किया।

महिला विराेध करते हुए बाहर आ गई। पति काे आपबीती सुनाई ताे वह आपे से बाहर हाे गया आैर चिकित्सक की पिटाई कर दिया।साथ ही घटना की सूचना पुलिस काे दिया। इधर किसी ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी काे दे दिया, ।

जिन्हाेंने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा आैर सीआे सिटी नृपेंद्र काे अस्पताल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जब मैं अस्पताल पहुंचा ताे उसके पहले ही पुलिस महिला मरीज आैर चिकित्सक काे अपनी अभिरक्षा में लेकर चली गई थी, हालांकि सीएमएस से घटना के बाबत जानकारी हासिल किया, जिसके आधार प्रथम दृष्टया चिकित्सक दाेषी प्रतीत हाे रहा है, क्याेंकि यदि वह किसी महिला का उपचार कर रहा है ताे वहां कम से कम एक नर्स की माैजूदगी हाेनी चाहिए थी, जाे जांच में नहीं मिली। हालांकि शहर काेतवाल मामले की जांच कर रहे हैं आैर उन्हें उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित भी कर दिया गया है। दूसरी आेर दाेपहर दाे बजे पीड़िता ने घटना के संबंध में शहर काेतवाली में तहरीर भी दे दिया। दूसरी आेर जानकारी हाेने पर विश्व हिंदू सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय सहित भारी संख्या में उनके पार्टी के लाेग काेतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। शहर काेतवाल
विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आराेपित डा. सच्चिदानंद
उपाध्याय पर माैखिक आैर शारीरिक छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button