Latest

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता समेत छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश सहीत दर्जनो कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया गया समाजवादी छात्रसभा जिलाअध्यक्ष अखिलेश गुप्ता एवं छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा की इस किसान विरोधी काला क़ानून देश में लागू होने से किसान बेहद निराश है,देश में कई प्रदेशों में इस विधेयक का व्यापक विरोध भी किसानो द्वारा किया जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा के अविनाश विद्याथी एवं इकाई अध्यक्ष आयुष प्रियदर्शी ने कहा की समाजवादी छात्रसभा यह किसान विरोधी विधेयक जो ग़ैर संवैधानिक रूप से बिना वोटिंग कराए सदन में पारित किया गया है। हम समाजवादी छात्र क़े लोग इस विधेयक को पुरजोर विरोध करती है। राहुल पटेल,हरेंद्र यादव,मुब्बसिर हारुन,अभिषेक यादव,शिवबली,अभिषेक प्रधान,पवन,नवनीत,मो सैफ़ समेत दर्जनो प्रदर्शनकरियों को गिरफ़्तार किये गये ।

Related Articles

Back to top button