अर्थपूर्ण मनोरंजन की पक्षधरता करेगा स्काई फाई – आशुतोष बाजपेयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मनोरंजन के डिजिटल प्लेटफॉर्म में जल्द ही एक और चैनल का नाम शुमार होने जा रहा है। स्काई फाई ओटीटी के नाम से शुरू हो इस चैनल के एम डी आशुतोष बाजपेयी ने आज चैनल का लोगो रिलीज करते हुए इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।
आशुतोष बाजपेयी ने कहा कि स्काई फाई की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है और हम कोशिश कर रहे हैं कि 2021 में वेलेंटाईन डे यानी 14 फरवरी को इस प्लेट फॉर्म को लांच करें ।
आशुतोष बाजपेयी ने चैनल के कन्टेन्ट को लेकर कहा कि हम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक गारिमा का ध्यान रखते हुये अपने कार्यक्रम के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । चैनल के साथ क्रिएटिव लोगों की एक बेहतरीन टीम काम कर रही है।जो अपनी ओरिजिनल सिरीज और सिनेमा के साथ दुनिया की तमाम भाषाओं के अर्थपूर्ण सिनेमा को हिन्दी भाषी दर्शकों तक लाने कि दिशा में काम कर रही है।
उन्होनें कहा कि यह प्लेटफॉर्म कई मामलों में अन्य चैनलों से अलग होने के साथ सार्थक सिनेमा को बढ़ावा देने की कोशिश के तहत ‘हर शहर में सिनेमा’ नाम से एक बहुत ही अलग तरह की शुरुआत करने जा रहा है जिसकी विस्तरित जानकारी हम जल्द ही देंगे। हम इंटरटेनमेंट के साथ इन्फोटेनमेंट को भी एक नये रूप में सामने ले आ रहे हैं । यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नये टैलेंट को सही प्लेटफार्म देने के लिए भी कई तरह के प्रोग्राम डिजाइन कर रहा है। हम हिन्दी भाषा में सार्थक और अर्थपूर्ण मनोरंजन की पक्षधरता करते हुये दुनिया को अगले वेलेंटाईन डे पर एक बेहतरीन तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं।



