Latest

कप्तान अभिषेक दिक्षित की जिले की जनता करती है तारीफ

हर पीड़ित को मिलता है सही समय पर न्याय मिलता है।

ईमानदार तेजतर्रार आईपीएस ऑफिसर के आने से संगम नगरी हुई खुशहाल अपराधियों पर कस रहा शिकंजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित अपनी अच्छी कार्यप्रणाली से कम समय में जिले की जनता के दिल में राज करने लगे हैं । प्रयागराज के पहले तेजतर्रार ईमानदार कप्तान की लगातार चारों तरफ जनपद की जनता तारीफ कर रही है। SSP अभिषेक दीक्षित के आने के बाद हर गरीब पीड़ित की फरियाद सुनी जाती है । थाने पर गए थाना प्रभारी द्वारा सही समय पर उचित न्याय दिलाया जाता है । अब लग रहा है प्रयागराज में कानून व्यवस्था में सुधार आया है । प्रयागराज पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। संगम नगरी हो रही है अपराध मुक्त । वहीं जिले के कप्तान अभिषेक दिक्षित द्वारा अपने विभाग में गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। कि कौन से थाना प्रभारी जनता के साथ किस तरह व्यवहार करते हैं । शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाती है। आपको बता दें अभिषेक दिक्षित तेज तर्रार इमानदार आईपीएस ऑफिसर पुलिस विभाग में जाने जाते हैं । प्रयागराज संगम नगरी की कमान सौंपने के बाद लगातार भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर को लाइन हाजिर निलंबित कर रहे हैं। ताकि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे । हर पीड़ित को सही समय पर उचित न्याय दिलाना फरियादियों की फरियाद को सुनकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Back to top button