Latest

इविवि: यूजी और पीजी छात्रों को मिलेगी रिमोट एक्सेस की सुविधा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से इनेबलिंग ए परफेक्ट रिसर्च इको सिस्टम विथ स्कोप विषय पर सोमवार को वेबिनार हुआ। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुस्तकालय प्रणाली सबसे पुरानी प्रणाली में से एक है और यह पुस्तकालय प्रणाली और सेवाओं के नियमित उन्नयन के मार्ग का अनुशरण करती है। उन्होंने घोषणा की कि आज से अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों को भी रिमोट एक्सेस की सुविधा दी जा रही है। जिसके माध्यम से हमारे यूजी और पीजी छात्र हमारे विश्वविद्यालय में उपलब्ध ई.संसाधनों को एक्सेस कर सकते हैं। जिसे कभी भी कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। प्रो. एसआई रिजवी ने विस्तार से बताया कि इविवि में अनुसंधान गतिविधियां की जा रही हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह समेत लगभग 200 संकाय सदस्यों और शोधार्थियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button