Latest

जिलाधिकारी ने गंगा पर बन रहे 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज जिलाधिकारी ने गंगा जी पर बन रहे 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों में और तेजी लाये जाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को मलाकहरहर से गंगाजी पर बन रहे 6 लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एनएच के अधिकारियों से सेतु निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। कहा कि निर्माण कार्य को और तेजी से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैनपाॅवर एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य में और तेजी लायेे। जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति के बारे में प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर बैठक कराते हुए इसकी प्रगति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नजूल श्री गंगाराम गुप्ता, एनएच के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button