स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की धमाकेदार जीत से शुरुआत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान पर खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता में आज 20 जुलाई (बुधवार) तीसरे दिन नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 5-2 से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किया I
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार सीनियर वर्ग की ये प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी I नॉर्दन अकादमी की ओर से अखिलेश चंद्रा ने हैट्रिक लगायी जबकि एक गोल शांतनु सिंह एवं एक गोल आज़ाद पांडेय ने मारा फ्रेंड्स यूनाइटेड की ओर से सत्यम सिंह एवं वारिश खान ने एक एक गोल किया I विजेता टीम की ओर से आज़ाद पांडेय, देवेंद्र कुशवाहा का खेल सराहनीये रहा । आयोजन सचिव इंद्रनील घोष ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अखिलेश चंद्रा को दिया I




