Latest

पाकिस्तान पर 50 साल पहले मिली विजय के उपलक्ष्य में

प्रयागराज आई स्वर्णिम विजय मशाल पूरे दिन सैन्य क्षेत्र में रही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मशाल सबसे पहले बम्हरौली स्थित मध्य वायु कमान के मुख्यालय गई। वहां आफवा की अध्यक्ष मारिया डकवर्थ ने मशाल का स्वागत किया। मशाल वायुसेना मुख्यालय परिसर के सभी स्कूलों में ले जाई गई।
मध्य वायु कमान के बाद मशाल 29 विंग और फिर मनौरी वायु स्टेशन गई। 29 विंग में एयर कमोडोर एके चौरसिया ने मशाल का स्वागत करने के बाद 1971 में हुए युद्ध पर प्रकाश डाला। मनौरी एयर स्टेशन पर एयर कमोडोर के श्रीनिवास राव ने मशाल का स्वागत किया। इसके बाद मशाल फॉर्मेशन सिगनल रेजिमेंट गई। यहां से मशाल 508 आर्मी बेस छिवकी गई।

Related Articles

Back to top button