Latest

रोजगार के नाम लाठी की सरकार को उखाड़ फेंकें युवा- अनुग्रह नारायण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर उत्तरी के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने बेरोजगारी को बढ़ी समस्या बताते हुए कहा है कि प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा युवा नौकरी के लिए दर- दर की ठोकरे खा रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी नौकरी बांटने के हवाई दावे कर रहे । बड़ी बगिया में युवाओं से संवाद में उन्होंने कहा कि रोजगार मांगने पर लाठी चार्ज करने वाली सरकार को नौजवानों को उखाड़ फेंकना होगा । कहा कि योगी धमकी देते हैं कि नौकरी मांगने वाले युवा अगर सड़कों पर आये तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी । ऐसी क्रूरता तानाशाह भी नही करते । यह भी कहा कि नौकरी न मिलने के कारण लाखों युवा ओवर ऐज हो गये हैं । पूर्व विधायक ने सायं ममफोड॔गंज में रंग जी श्रीवास्तव के आवास पर भी लोगों से भेंट कर उनकी बुनियादी समस्याओं के हल का आश्वासन दिया । शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, वीर भारतीय, अजीत वर्मा, राहुल नाथ रिंकू, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि थे ।

Related Articles

Back to top button