हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

शिव भक्तों में दिखी आस्था, दर्शनों को उमडी अपार भीड़
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । श्रावण माह का शुभारंभ बीते दिन गुरूवार से हो गया है। शिव भक्त भोले शंकर की आराधना में जुटेे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को श्रृद्वा का सैलाव मन्दिरों में उमड़ पड़ा। बडी संख्या में शिव भक्तों ने मन्दिरों में पहुंचकर भगवान भोले नाथ के दर्शन कर जल दूध, दही, भंग, धतूरा, वेलपत्री चढ़ाकर पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शिव मन्दिरों में सुबह से ही भारी भीड़ दिखाई दी। सुबह से शाम तक पूजा पाठ का क्रम चलता रहा। बम-बम भोले के जयकारों से वातवरण गुंजायमान रहा। दरियाबाद क्षेत्र में स्थित तटकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का पूजा अर्चना और अभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा।
सावन के पहले सोमवार पर भक्तों मे आस्था देखते बन रही थी। भक्तों ने सुबह से भगवान शिव के पूजन की तैयारी शुरू कर दी। शिवालयो मे भक्तों की भीड़ प्रातः से ही जुटने लगी। महिलायें भोलेनाथ की पूजा करने के लिये मन्दिरों में पहुंची।


