सपा संघर्ष और समाधान की पार्टी- नरेंद्र सिंह

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सपा संघर्ष और समाधान की पार्टी है। जब समाजवादी विपक्ष मे होते हैं तब आम आदमी के सवालों पर संघर्ष करते हैं, और जब समाजवादी सरकार मे होते हैं।
तब समाज के आखिरी पायदान पर खड़े इन्सान के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। यह संघर्ष और समाधान की पार्टी है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर पत्रक वितरण के प्रथम चरण के आखिरी दिन मेजा क्षेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है।
पत्रक वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई किसानों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l
मेजा क्षेत्र के अखरी, शाहपुर, मरहा, मेजिया सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर प्रदेश की खुशहाली के लिए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की । सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा अब केवल रंग रोगन की सरकार चला रही है।
सपा सरकार मे हुए कामों और विकास को अपने रंग मे रंगवा कर फीता काटना ही इस सरकार का काम हो गया है। उन्होने ऐसी सरकार को हटाकर सर्व कल्याण के लिए अखिलेश यादव जी की समाजवादी सरकार फिर से बनाने की अपील किया।
इस मौके पर सर्व श्री कपिल देव मिश्रा, प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार यादव, सिरवई आदिवासी, अनन्त लाल यादव, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह, दीप नारायण बिन्द, शिव बाबू यादव, राकेश पाल, हरिशंकर पाल, परवेज हुसैन,अशर्फी पाल, पारस निषाद, सुशील यादव, बसंत लाल, सीताराम मौर्य, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आदि रहे।




