तीर्थ पुरोहितों के ढाई सौ तख्त/घाट रक्षामंत्रालय द्वारा संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को आवंटित करने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के तख्त/घाट को सेना द्वारा पुनः हटाने के विरोध में आज प्रयागवाल युवा वाहिनी के तत्वावधान में संयोजक श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी जी से मुलाकात किया। और तीर्थ पुरोहितों के समक्ष सेना द्वारा तख्त/घाट को अस्थाई आवंटन के सम्बन्ध में चर्चा किया। तथा उनसे अनुरोध किया कि माननीय रक्षामंत्री जी से तीर्थ पुरोहितों के ढाई सौ तख्त/घाट रक्षामंत्रालय द्वारा संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को आवंटित करने की मांग की। जिस पर माननीय सांसद जी ने आस्वासन दिया है कि इस संदर्भ में वो रक्षामंत्री से मुलाकात कर समस्या के समाधान हेतु पूरा प्रयास करने का भरोसा दिलाया है | उक्त अवसर पर वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य. महामंत्री चंदन तिवारी. बलराम शर्मा. विजय मिश्रा. उपस्थित रहे |



