सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में मोमबत्ती के सहारे महिला की डिलीवरी

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव पीड़ा से कराहते हुए महिला की डिलीवरी मोमबत्ती और टार्च के सहारे एक घर के चिराग ने दुनिया में अपना पहला कदम रखा है। इस घटना ने क्षेत्र के स्वास्थ विभाग की उदासीनता की पोल खोल कर रख दी है।
क्या है पूरा मामला
पूरी घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा की है। जहां मेजा खास की फूल कली देवी अपनी बहू सीमा पत्नी मुकेश की डिलीवरी कराने के लिए मंगलवार रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा पहुंची थी। उन्होंने बताया कि जब वह हॉस्पिटल में पहुंची तो हॉस्पिटल में अंधेरा छाया था।
प्रसव पीड़ा होने के दौरान स्टाफ नर्स ने मोमबत्ती की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराई। अस्पताल में बिजली न होने से सकुशल डिलीवरी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वही इस विषय पर जब अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके पास नहीं है । आगे कहा कि जनरेटर खराब होने की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को है। वही देखा जाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की यह लापरवाही स्वास्थ विभाग के उपर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।




