
नेशनल डेस्क। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने अन्य अधिकारियों के साथ मेट्रो की सवारी की.
इस समारोह को संबोधित करते हुए कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और साउथ कोरिया एक दूसरे के पूरक हैं जिसकी वजह से दोनों साथ आगे बढ़ सकते हैं. आगे उन्होंने रहा कि सैमसंग के इस नए प्लांट की वजह से छोटे और मध्यम वर्ग के सप्लायर को मौका मिलेगा.
उद्घाटन के लिए मोदी और मून दोनों मेट्रो से गए. भारत में सैमसंग के दो मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर नोएडा और श्रीपेरंबुदूर हैं.
हालांकि इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलश यादव ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा. अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोएडा में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है, उसकी शुरुआत हमारी सरकार ने की थी. उन्होंने कहा कि हमारी तरक़्क़ी की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कम्पनी को हर अनुमति प्रदान की थी. पूर्व सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये ‘कैंचीवाली सरकार’ है. जो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है.




