Prayagraj Rashtriya sewa yojna: राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं आप” को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा की महती भूमिका का निर्वहन किया गया
Prayagraj Rashtriya sewa yojna: राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य "मैं नहीं आप" को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा की महती भूमिका का निर्वहन किया गया

Prayagraj Rashtriya sewa yojna: राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं आप” को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा की महती भूमिका का निर्वहन किया गया प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय सेवा योजना ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज द्वारा माघ मेला 2023 के तत्वावधान में महाविद्यालय एनएसएस प्रभारी डॉ अरविंद कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्नान हेतु सुदूर क्षेत्रों से आए हुए यात्रियों एवं भक्तजनों की सेवा, सहायता, मार्गदर्शन भूले- भटके यात्रियों को उनके साथ आए हुए सदस्यों से मिलाने, उचित स्थान पर पहुंचाने,संगम स्नान कराने उन्हें अपने सामान की सुरक्षा करने और स्वच्छता सफाई का पालन करते हुए कोविड नियम के प्रति जागरूक रहने, श्रद्धालुओं की सहायता एवं मार्गदर्शन करते हुए स्नान पर्व के महत्वपूर्ण अवसर पर तन्मयता, सजगता के साथ अपनी-अपनी भूमिकाओं का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।
पुलिस प्रशासन प्रयागराज द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के माध्यम से सक्रिय स्वयंसेवकों की मांग पर भेजे गए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा एसएसपी माघ मेला राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में माघ मेला परिसर स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के उपरांत माघ मेला 2023 के महत्वपूर्ण स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा,मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, अचला सप्तमी, माघी पूर्णिमा तथा माघ मेला 2023 के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं आप” को चरितार्थ करते हुए समाज सेवा की महती भूमिका का निर्वहन किया गया।
