Latest

रॉबिन और ट्रेवर ने बीएचएस को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रॉबिन ल्यूक की उम्दा गेंदबाजी (4-0-16-4) और ट्रेवर विंसेंट के आतिशी अर्धशतक (61 रन, 27 गेंद, सात चौके, चार छक्के) से बीएचएस ने टाइटन इलेवन को 9 विकेट से हराकर एटी फ्लिन मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।

ब्वॉयज हाई स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर टाइटन इलेवन ने 20 ओवर में 100 रन (आशीष किस्पोटा 27, सिसिल एंड्रियु गोम्स 24, रिचर्ड्स विलियम्स 17, रोबिन ल्यूक 4/16, फर्गुस सिमंस 2/10, ऑर्थर सिंह एवं प्रतीक शीतल एक-एक विकेट) बनाये।

जवाब में बीएचएस ने 9 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए। ट्रेवर विंसेंट ने नाबाद 61 और विवेक हेम्ब्रान ने 27 रन का योगदान दिया। टाइटन के अमर फ्रांसिस ने एक विकेट लिया। रॉबिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सचिन के शतक से करीम डेंटल को मिली जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सचिन भारतीय के शतकीय प्रहार (101 रन, 54 गेंद, 14 चौके, चार छक्के) की मदद से करीम डेंटल ने महाकाल एकादश को 39 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। करीम डेंटल ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन (सचिन भारतीय 101, शेरू अब्बास 38, ज़हीर अब्बास 30 नाबाद, जितेंद्र खुराना व मन्नु दो-दो विकेट) बनाकर महाकाल एकादश को 19.1 ओवर में 175 रन (विपिन यादव 54, अक्षत टंडन 45, बदर अली व शहान ज़ैदी तीन-तीन, मोहम्मद अर्शी दो विकेट) पर समेटा।

Related Articles

Back to top button