Latest

पीपीएल के लिए टीमें लगायें कैंप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) में भाग लेने वाली आठ टीमों के फ्रंचाइजियों को अपनी सुविधानुसार किसी भी मैदान पर अपनी-अपनी टीमों का दो दिवसीय कैंप आयोजित करने के लिए कहा गया है।
लीग के आयोजन सचिव अश्वनी जीत पाल के अनुसार लीग में भाग ले रही टीमों को अतिशीघ्र अपनी टीम के कप्तान का नाम घोषित करने के लिए भी कहा गया है। आयोजित समिति शीघ्र ही ट्रॉफी का अनावरण करेगी, उसी दिन टीम के कप्तान को उनके खिलाड़ियों की किट भी दे दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button