Prayagraj :कैंट एरिया में स्मैकियों का आतंक, क्षेत्र में पुलिस हुई निष्क्रिय
कहीं मंदिरों के घंटे दान पात्र तो किसी घर के बाहर लगे टुल्लू चुराकर हो रहे हैं फुर्र

2)सदर बाजार चौराहे पर जागरूकता अभियान के लिए लगाये बाक्स का डिब्बा खोलकर उड़ाया वाई फाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कैंट स्थित सदर बाजार व आस पास सटे मोहल्लों सदर बाजार उंचवा सीडीए पेंशन,कालीपलट अशोक नगर मऊसरैया बी.आई.बाजार में स्मैकियों का आतंक चरम पर है आधी रात के बाद धड़ाधड़ एक के एक ताबड़तोड़ चोरियां कर रहे हैं जिसके चलते पूरा क्षेत्र परेशान है और कैंट थाना पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
विगत कई दिनों से सदर बाजार में स्मैकियों के द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 27, जून की रात को छावनी परिषद कार्यालय के कैंट स्टोर (गाड़ीखाना) जो कि सदर बाजार के पास स्थित है की दीवार से सटकर बने हनुमान जी के मंदिर के अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे दान का पैसा उडा दिया जबकि मंदिर के गेट पर भारीभरकम ताले लगे हुए थे और दानपेटी में भी सकरा बांधकर ताला लगा हुआ था गेट का ताला तोडकर स्मैकिए चोर मंदिर के अंदर घुसे और दानपेटी में लगे कुंडों को तोड़ दिया और उसमें रखी सारी नगदी निकाल ली कैंट स्टोर के पास बने हनुमान मंदिर में चोरी की ये पहली घटना नहीं है इसी साल मार्च में मंदिर में लगे पीतल के बड़े बड़े घंटों को स्मैकियों ने बेधड़क मोटी जंजीर काटकर निकाल लिया। सिर्फ इतना ही नहीं स्मैकियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि महाकुंभ मेला के दौरान प्रधानमंत्री योजना द्वारा निर्गत नगर निगम व कैंट बोर्ड में भेजे गये सचल सार्वजनिक शौचालय की गाड़ियों में बने शौचघरों के दरवाजे, पानी की टंकी टोंटियां यहां कि गाडियों की पहियों तक को नहीं छोड़ा आज भी कैंट स्टोर के बगल वाले बड़े मैदान करीब आधा दर्जन की संख्या में सचल सार्वजनिक शौचालय महज शो पीस बनकर खड़े हैं इमरजेंसी में इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं।
इसी क्रम में 27 तारीख मंगलवार की ही रात सदर बाजार निवासी विकास कुमार के घर के बाहर लगे टुल्लू पंप को स्मैकियों ने जंगला काटकर उस हांथ साफ कर दिया। इसी रात सदर बाजार चौराहे पर लगे जागरूकता अभियान के लिए लगाया गये सीसीटीवी कैमरा व जनहित में प्रचार प्रसार करने वाले साउंड बाक्स को आपरेट करने वाले खम्भे के नीचे रखी पेटी जिसमें सभी सिस्टम जैसे वाई फाई आदि को कंट्रोल करने वाले कंट्रोलर मीटर को ही स्मकियों निकाल लिया।
जनहित में दी वाली जानकारियां देने वाले साउंड बाक्स अब बेआवाज हो चले हैं । स्मैकियों के द्वारा एक के बाद ताबड़तोड़ चोरियां की जा रही हैं संबंधित थाना पुलिस भी इससे अनजान नहीं है
- स्मैकियों को उनके नामों और चेहरों से अच्छी तरह से जानती और पहचानती है लेकिन लेकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती बहुत हो हल्ला होने पर उन्हें दिखावे के लिए पकड लिया जाता और चंद घंटों के बाद बाइज्जत आतंक मचाने के लिए छोड़ दिया जाता है।




