Latestव्रत-त्योहार

भाई की कलाई पर राशि के अनुसार बांधें इस रंग की राखी

इलाहाबाद । 26 अगस्त को भाई और बहन अपने प्यार और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन मनाएंगे। भाई की कलाई पर राखी बांध बहन उसकी सलामती की प्रार्थना करती है तो भाई हमेशा बहन का रक्षा का वचन देता है।

यदि इस मौके पर अपने भाई की कलाई पर उनकी राशि अनुसार राखी बांधती हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी यही असमंजस में है कि इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधे तो यहां जानें उनकी राशि के अनुसार रक्षा सूत्र का रंग:

मेष-वृश्चिक : लाल रंग

वृषभ-तुला-कर्क : सफेद

मिथुन-कन्या : हरा रंग

सिंह : गुलाबी रंग

धनु-मीन : पीला रंग

मकर-कुम्भ : नीला रंग

इस बार पूरे चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जिसमें रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त को दिन में 2.27 बजे लग रही है, जो 26 अगस्त को शाम 4.17 बजे तक रहेगी। श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन पर आमतौर पर आगे-पीछे भद्रा होती है, लेकिन इस बार भद्रा 25-26 की रात 3.21 बजे समाप्त हो रही है। इससे 26 अगस्त को बहनें सुबह से शाम तक भाई की कलाई पर कभी भी राखी सजा सकेंगी। इसमें भी अति शुभ समय सुबह 5.40 से 8.09 बजे तक रहेगा।

हालांकि, 26 अगस्त की शाम 4.18 बजे भाद्रपद प्रतिपदा तिथि लग जा रही है, जिसमें रक्षा सूत्र बांधना शास्त्र अनुसार वर्जित है। पं. सोनू महराज के अनुसार रक्षा पर्व श्रावण पूर्णिमा में ही मनाने का विधान है। ऐसे में शाम 4.17 बजे तक राखी बांधी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button