Latest

Seema Haider News: यूपी के 2 लोगों ने बनाए थे सीमा हैदर के फर्जी दस्तावेज, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Seema Haider News: यूपी के 2 लोगों ने बनाए थे सीमा हैदर के फर्जी दस्तावेज, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को गैर-कानूनी तरीके से भारत लाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के हैं। इनके नाम पुष्पेंद्र और पवन है। दोनों ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की थी

इन्हीं दस्तावेजों की मदद से सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल के रास्ते भारत आई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह पूरा प्लान सचिन ने बनाया था। सचिन अपनी प्रेमिका को लेकर नेपाल गया था। वहां कथित तौर पर शाही रचाई और फिर भारत ले आया। अभी दोनों सचिन के ग्रेटर नोएडा स्थित घर में साथ रह रहे हैं।

फर्जी दस्तावेज का रैकेट चलाते हैं आरोपी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी पुष्पेंद्र और पवन को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से कुल 15 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों से लगातार पूछताछ चल रही है। दोनों बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं।

 

इन आरोपियों के बारे में पुलिस को उस समय भनक लगी, जब अधिकारी सीमा हैदर को खोजती हुई ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। सीमा के साथ उसका पति सचिन मीणा भी था। दोनों शादी करने के इरादे से बुलंदशहर गए थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button