Latest

खुल्दाबाद के पूर्व सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने कराई FIR

खुल्दाबाद के पूर्व सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने कराई FIR

 

प्रयागराज खुल्दाबाद के पूर्व सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन ने कराई FIR पोस्टिंग ट्रांसफर के ऑडियो लीक मामले में रिटायर सीओ देशराज, खुल्दाबाद थाने के पूर्व इंस्पेक्टर संजय सिंह और दरोगा सुनील राय के खिलाफ एंटी करप्शन ने मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला 2017 का है। तीनों के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। तत्कालीन एसएसपी के स्टेनो सुनील राय और थाना अध्यक्ष खुल्दाबाद संजय सिंह के बीच हंडिया थाने में पोस्टिंग को लेकर पैसे के लेनदेन की बात सामने आई थी। उसका आडियो भी प्रसारित हुआ था।

प्रकरण की जांच तत्कालीन एसपी प्रतापगढ़ शगुन गौतम ने की थी। इस प्रकरण की जांच एंटी करप्शन भी कर रही थी। जांच के आधार पर अब एंटी करप्शन ने रिटायर्ड हो चुके डिप्टी एसपी देशराज इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर संजय और दारोगा सुनील के खिलाफ मुकदमा काम किया है। संजय सिंह इस वक्त चंदौली में इंस्पेक्टर पद पर और सुनील प्रतापगढ़ में एसपी के स्टेनो के पद पर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button