तिसेन तुलापुर गांव में कोरोना पॉजटिव पाए जाने से गांव को किया गया सील

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजटिव पाया गया शुक्रवार को मांडा सीएचसी में जांच कराने गए तिसेन तुलापुर गांव निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव पाए जाने से गांव में हड़कंप मचा रहा कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद कोरोना मरीज के घर गली को स्थानीय प्रशासन व सीएचसी मांडा की टीम व प्रधान प्रतिनिधि तिसेन तुलापुर जटाशंकर शुक्ला उर्फ़ गायत्री.व हल्का लेखपाल अनूप कुमार द्विवेदी द्वारा बैरिकेडिंग कर सील करा दिया गया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से गांव में हड़कंप मचा रहा सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष कुमार पांडेय सभी लोगों से सावधानियां बरतने की अपील करते हुए मास्क सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए कहाँ प्रधान प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला उर्फ गायत्री ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए मास्क सैनिटाइजर लोगों को उपलब्ध कराए जा रहें है
ग्रामीणों को कोरोना वायरस के के लक्षण बताते हुए कहा कि इस संक्रमण से जीतने के लिए हम लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखना ही हमारी जीत हैं इसी प्रकार मांडा ख़ास में भी एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आने से हड़कंप मचा रहा



