क्या राष्ट्रहित और सुरक्षा का ठेका भाजपा सरकार को ही

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री महिला सभा की श्रीमती निशा शुक्ला ने अपने बयान में कहा जिस राष्ट्र में रहने वाली जनता मौजूदा सरकार की खराब नितियों से पीड़ित हो तो राष्ट्र की संकल्पना ही नहीं की जा सकती है। और ना ही ऐसी सरकार से और उस सरकार के शासनाध्यक्ष से राष्ट्रहित और सुरक्षा भी कत्तई संभव नहीं है। इसका ताजा उदाहरण साऊथ कोरिया है। वहाँ का राष्ट्रध्यक्ष किंग जोंग भी अपने को राष्ट्रवादी कहता है। वह अपने जनता को कीड़े मकोडो़ की भाँति मसलता रहता है। अब वही हालात भारत में भी पैदा हो गये है। इसलिए मौजूदा सरकार को सत्ताच्युत करना समय की मांग है। आज ऐसी हालात है। की चुना हुआ जनप्रतिनिधि अपना मतदान अपने विवेक से नहीं कर सकता है। इतने खराब हालात हिन्दुस्तान के हो चुके है। निशा शुक्ला ने कहा अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश में आए दिन गुंडाराज चल रहा है। कहीं पत्रकार की पिटाई हो रही है । ना ही नेता अपनी बात खुलकर कहने की आजादी है जो भी भाजपा के विरोध करता है । उसको ऊपर मुकदमा ला दिया जाता है। सपा नेत्री निशा शुक्ला ने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में लोगों ने मन बना लिया है। इस बार अखिलेश सरकार को ही सरकार बनाएंगे।




