बार बेन्च के सामंजस्य से ही वाद कारी को मिलेगा न्याय
बार बेन्च के सामंजस्य से ही वाद कारी को मिलेगा न्याय

कोरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) तहसील कोरांव में आयोजित नवागंतुक तहसीलदार के परिचय गोष्ठी में उपजिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि बार – बेन्च एक दूसरे के पूरक हैं। एक की कमी होने पर सामंजस्य नहीं हो सकता और न ही वाद कारी को न्याय मिल सकता है। अधिवक्ता और अधिकारियों की एक बैठक तहसील सभागार में मंगलवार को नवागंतुक तहसीलदार राजेश कुमार पाल के परिचय हेतु आहुत की गई थी। परिचय कार्यक्रम के बाद उपजिलाधिकारी न्यायिक नीलम उपाध्याय ने कहा कि बार- बेन्च सामंजस्य स्थापित करना अधिवक्ता-अधिकारी दोनों का कर्तव्य है। तहसीलदार ने कहा कि हम अधिवक्ताओं से सामंजस्य स्थापित करने के बाद ही कार्य करने का पूरा प्रयास करुंगा।
गोष्ठी में नायब तहसीलदार रणविजय सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बी जी पाण्डेय, सुरेन्द्र द्विवेदी, रामेश्वर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी सिंह,ललन कुमार तिवारी, यादवेन्द्र अहीर आडिटर, राजेश कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष, सहित तहसील के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन बिन्ध्यवासिनी शुक्ल ने किया।




