करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद “सोनू”का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया । पहली बार करछना में फूल खिला और भाजपा का कोई विधायक बना,आम जनता में इसकी ख़ुशी कल विधायक के जन्मदिन के उत्साह को देख के लगाया जा सकता है। महुआरी में गेस्ट हाउस में ज़ोरदारी से केक काट के रंगारंग कार्यक्रम के बीच आशीष मिश्रा मुन्ना भैया ज़िला उपाध्यक्ष की टीम मोनु तिवारी और संदीप तिवारी की अगुआई में फूलों की माला पहना के विधायक पीयूष रंजन का स्वागत किया और उनकी टीम के सदस्य नन्हे प्रधान के साथ साथ अलखनारायण शुक्ला जीपूर्व मंडल अध्यक्ष करछना ,स्वामी शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष और बड़े बाबू कमला कांत ,अंकित मिश्रा ने विधायक से केक कटवा के जन्मदिन मनाया।मोनु तिवारी की अगुआई में पूरैनी की टीम भी मौजूद रही संदीप तिवारी अंतहीया से राजा तिवारी को ले के सहयोग किए ।नन्हे प्रधान के साथ ज़िला उपाध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय और के ज़िले से सभी पदाधिकारी ने विधायक को उपहार दे के जन्मदिन को खूबसूरत बनाया। मनोरंजन के रूप में अमिलिया मेजा के बेहतरीन गायक अमित ने चार चाँद लगाया और कार्यक्रम की खूबसूरती को बढ़ाया ।आशीष मिश्रा मुन्ना भैया ने विधायक जी को ढेरों शुभकामनाएँ दिया और भगवान से प्रार्थना किया की भविष्य में पीयूष रंजन जी मंत्री बने और हम सब का और करछना का नाम और आगे ले जाए ।पीयूष रंजन की ने सभी का आभार व्यक्त किया और शानदार कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की सभी को एक हो के रहने की सलाह दिया जिससे करछना का विकास किया जा सके ।




