Latest

नागरिक ‌संघर्ष मोर्चा इलाहाबाद के तत्वावधान में किसान संगठनों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नागरिक ‌संघर्ष मोर्चा इलाहाबाद के तत्वावधान में किसान संगठनों द्वारा किसान विरोधी व कारपोरेट घरानों के हित में लाये गये किसान बिल को समाप्त करने की मांग के लिए 08 दिसम्बर को भारत बंद के समर्थन में किसान बिल को वापस लेने , अन्न भंडारण की सीमा पूर्व की भांति बहाल करने ,अन्न का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण हेतु कानून बनाने आदि तीन सूत्रीय मांग पत्र माननीय महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर प़दर्शन करके श्री विपिन कुमार चतुर्वेदी ए सी एम प़थम को ज्ञापन सौंपा गया है ।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल , कमलेश सिंह अशोक सिंह , अमरजीत यादव , रंजन कुमार , सुशील कुमार , पूर्व पार्षद अशोक कुमार , चंद्र प्रकाश गंगा समाजसेवी अनुराधा , अनंत कुमार चौधरी , चंद्रशेखर बच्चा, सुशील कुमार जैन , अश्रि्वनी कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button