Latest

ईसीसी की प्रवेश परीक्षा 6 व 18 अक्टूबर को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में नए सत्र में स्नातक में दाखिले के लिए 6 अक्तूबर को स्नातक और 18 अक्तूबर को बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन मोड में होगी। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, परास्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी, बल्कि इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिए जाने की तैयारी है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 4000 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। हालांकि पिछले साल से आवेदन कम आए हैं। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए मोजेज ने बताया कि इविवि की प्रवेश परीक्षाएं 5 अक्तूबर को समाप्त हो रही हैं। इसलिए कालेज में 6 अक्तूबर को स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं 18 अक्तूबर को बीएड प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। परास्नातक में छात्रों की संख्या कम है इसलिए विभागवार इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button