अखिलेश यादव के राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती के लिये मांगा आशीर्वाद

कुम्भ नगर, प्रयागराज । समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने आज कुम्भ मेला क्षेत्र में दंडी सन्यासियों एवं साधु संतों को वस्त्र, फल एवं द्रव्य भेंट कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती और समस्त मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा ।

यह कार्यक्रम आज शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेक्टर 15 स्थित तांत्रिक योगी श्री रमेश जी महाराज के शिविर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह ने उपस्थित संत, महात्माओं से देश में एकता, अखंडता कायम रखने एवं विद्वेष पूर्ण राजनीति समाप्त कर भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनैतिक तत्वों को पराजित करने हेतु नई सोंच के धनी एवं सर्वांगीण विकास पुरुष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय राजनीति में पूर्ण एवं परिपक्व मजबूती मिलने हेतु आशीर्वाद मांगा । उपस्थित संतों ने दोनों हाथ उठाकर संकल्प के साथ नरेंद्र सिंह की भावनाओं को पूर्ण होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह के साथ सर्व श्री तांत्रिक योगी राज रमेश महाराज, सपा प्रवक्ता दानबहादुर सिंह मधुर, श्रीमती अनिता सिंह, आशीष त्रिपाठी, पंडित विन्देश्वरी प्रसाद शास्त्री, सतीश कुमार, प्रेम शुक्ला, रुद्रा नंद महराज आदि लोग मौजूद रहे ।



