Latestइलाहाबाद समाचार

Breaking: आज शाम 5 बजे होगा चुनाव तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। आम चुनावों की घोषणा का इंतजार रविवार को खत्म होने वाला है। विश्वस्त सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग रविवार शाम 5 बजे तारीखों का ऐलान करेगा। यह ऐलान राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन के हॉल नंबर एक में प्रेस वार्ता के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी।View image on Twitter

View image on Twitter

ANI@ANI

Election Commission of India to hold a press conference at 5pm today.1,16210:56 – 10 Mar 2019487 people are talking about thisTwitter Ads information and privacy: Ad:

लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की भी घोषणा होगी। मई के तीसरे हफ्ते में आएगा रिजल्ट चुनाव आयोग में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोग ने अंतिम दौर की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनाव आयोग में शनिवार को एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया था। लोकसभा के चुनाव अप्रैल और मई में कराए जाएंगे और मई के तीसरे हफ्ते में वोटों की गिनती होगी। सात या आठ चरणों में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। पहली वोटिंग 12 अप्रैल को उत्तर पूर्व से हो सकती है।

अधिसूचना मार्च अंत तक

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक पर आयोग गृह मंत्रालय के साथ सलाह कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button