Latest

लभरतकुण्ड महोत्सव में पहलवानों ने दिखाया दम

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार ) । महात्मा भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में आयोजित तेइसवें भरतकुंड महोत्सव के तीसरे दिन विराट दंगल में लोगों का सैलाब उमड़ा। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गई। कार्यक्रम के तीसरे दिन विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई आज के पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाएं। अमित यादव बनारस के पहलवान ने गोरखपुर के सतीश को पटकनी दी। अयोध्या के हरिहर ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र को कड़े मुकाबले में हराया। महोत्सव में इस वर्ष पहली बार हुए इस विशाल जन को लोगों ने जमकर सराहा। दंगल में पहलवानों ने दम दिखाया। पहले ही दंगल को विराट और भव्य बनाने के लिए न्यास के अध्यक्ष अंजनी पांडेय और सदस्यों ने पवन सिंह जी को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र सौंपा। श्री पांडेय ने अपने ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता और खेल प्रभार का प्रभारी बनाया। स्वागत से अभिभूत पवन सिंह ने अगले वर्ष महोत्सव में दो दिवसीय दंगल कराने के साथ ही भारत ही नही विश्व के कोने कोने से पहलवानों को बुलवाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व महोत्सव की दूसरी शाम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या के संत बृजमोहन दास और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र नाथ पांडेय और देवेंद्र दास ने दीप प्रज्ज्वलन कर और राम दरबार की आरती उतार कर किया। इसके उपरांत रामलीला के प्रसंगों का मोहक चित्रण किया गया। इस दौरान डॉ अनुपम पांडेय, विनोद पांडेय, न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र, सतीश पांडेय, योगेश मिश्र,ांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बृजेन्द्र दूबे, बृजमोहन तिवारी शैलेन्द्र मिश्र, शिवम मिश्र समेत न्यास के पदाधिकारी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चैकी इंचार्ज भदरसा विनय सिंह दल बल और पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button