Latest

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान देने नैनी पुल पहुंची छात्रा

सीनियर पर लगाए आरोप, संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बीएससी की छात्रा गुरुवार को नैनी पुल से छलांग लगाने पहुंच गई। छात्रा के पुल से कूदने से पहले ही शक्ति मोबाइल और उसके भाई की मदद से बचा लिया गया। शक्ति मोबाइल ने युवती के घर जाकर पूछा तो पता चला कि वह ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान देने गई थी। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की और उसकी शिकायत पर नैनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, ठगी और साइबर अपराध की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सीओ बैरहना अमिता सिंह ने बताया कि गुरुवार को 19 साल की एक युवती नैनी पुल से कूदने जा रही थी। उसी वक्त युवती का भाई पहुंच गया। सूचना मिलते ही शक्ति मोबाइल 3 के हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद, महिला सिपाही भावना और श्रेया अवस्थी ने मौके पर पहुंच कर युवती को बचा लिया।
महिला सिपाही पीडि़ता के साथ उसके घर गई और जानकारी एकत्र की। पीडि़ता ने बताया कि कॉलेज में उसका सीनियर विद्यासागर तिवारी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ माह पहले उनके बीच दोस्ती हुई थी। इस दौरान उसका मोबाइल लेकर उसकी पर्सनल फोटो और वीडियो ले लिया और उसी को दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा। सीनियर दोस्त के इस हरकत से परेशान होकर पीडि़ता जान देने पहुंची थी। सीओ ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर उन्होंने नैनी थाने में आरोपी विद्या सागर के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी नैनी के ही एक कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button