Latest

अब नेत्रदान व देहदान भी करेंगे पुलिसकर्मी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिलेगा। कोई रक्तदान करेगा तो कोई अपनी आंखें दान करके दूसरों की जिंदगी में उजाला लाएगा। पुलिस लाइन में होने वाले इस आयोजन में देहदान करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
पुलिस मित्र की ओर से लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आईजी केपी सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान, नेत्रदान और देहदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में पुलिसकर्मियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता समेत सभी लोग शामिल होंगे। युवाओं को रक्तदान और नेत्रदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस मित्र की ओर से सोशल मीडिया पर लोगों को इस महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि आईजी कार्यालय में तैनात सिपाही आशीष मिश्र ने व्हाट्सएप पर पुलिस मित्र के नाम से एक ग्रुप बनाकर रक्तदान करने का अभियान चलाया था। धीरे-धीरे उसके साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी व समाजसेवी जुड़ गए। अब प्रयागराज पुलिस की मदद से इस अभियान को और बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। रक्तवीरों की मदद से सैकड़ों लोगों को जान बचाई जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button