Latest
270 लोगों ने लगवायी वैक्सीन, निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क टीकाकरण शिविर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सन्त निरंकारी मण्डल की संरक्षक सुदीक्षा जी के निर्देशन में सोमवार को सन्त निरंकारी सत्संग भवन, बैरहना में एक दिवसीय निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 270 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवायी। निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव एवं सेवादल संचालक अशोक कुशवाहा की देखरेख में निरंकारी सेवादल के सदस्यों, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लोगों और डा॰ शैलेश मौर्य के सहयोग से मेडिकल टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा देशभर में सत्संग भवनों पर टीकाकरण शिविर आयोजित करने व लोगों को वैक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। इसी के तहत सत्संग भवन बैरहना में शिविर का आयोजन किया गया और आस-पास के लोगों को वैक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।




