महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन प्रसाद
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के 73वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे सपा नेताओं ने संगम स्थित बड़े हनुमान जी का दर्शन, पूजन कर वहाँ उपस्थित साधु, सन्यासियों एवं जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद वितरण कर रामगोपाल यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद माँगा।

इस अवसर पर सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाजवाद के सिद्धांतों को अंजाम देने के लिए निरंतर कर्मशील रहने वाले प्रोफेसर साहब ने हमेशा से समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए चिंतनशील रहकर समाज के सभी क्षेत्रों मे कुशलतापूर्वक कार्य किया है। उनकी प्रेरणा से नौजवानों मे अनुशासन एवं संघर्ष के माध्यम से समाजसेवा के लिए काम करने का अवसर मिलता है। ऐसे मे वह नौजवानों के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं। वक्ताओं ने प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा समाज एवं देश-प्रदेश के लिए किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया।

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के 73वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे सपा नेताओं ने संगम स्थित बड़े हनुमान जी का दर्शन, पूजन कर वहाँ उपस्थित साधु, सन्यासियों एवं जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद वितरण कर श्री रामगोपाल यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद माँगा।
अपने नेता के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर, संतलाल वर्मा, डॉ हरि प्रकाश यादव, अरुण यादव एडवोकेट,श्रीमति मंजू यादव, नटे चौधरी, शिब्लू सिंह, आर. एन. यादव, अशोक सिंह युवराज, अरविंद सरोज, पवन यादव, दिनेश यादव, आदि मौजूद रहे। यह जानकारी दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद ने दी।



