मंत्री से नहीं मिला इंसाफ, BJP विधायक के पैरों पर गिरी रेप पीड़िता

इलाहाबाद। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद इलाहाबाद जिले की पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों की सुनवाई नहीं कर रही है. बल्कि पीड़ितों को थाने ही पुलिस डांट फटकाकर भगा रही है. इलाहाबाद में दिल को पसीज देने वाला दृश्य देखने को मिला. जब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिना रहे थे. उसी वक्त नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर बरईपुर गांव की एक रेप पीड़िता भी वहां पहुंच गई.
रेप पीड़िता नवाबगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और बयानवीर से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से न्याय की गुहार लगाई. रेप पीड़िता ने मंत्री और विधायक से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय दिलाये जाने की मांग की है. हालांकि रेप पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी निकल गए. जिसके बाद रेप पीड़िता शहर उत्तरी सीट से भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजयेपी के पैरों में गिरकर इंसाफ की गुहार लगाने लगी.


