पुरानी पेंशन बहाली हेतु विद्यालयों में भृमण कर सभी से सहयोग मांगा
प्रयागराज। आज 28 अगस्त को एकमात्र मुद्दा पुराने पास बहाली के लिए संघर्षरत अटेवा-पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में भृमण कर सभी से सहयोग और समर्थन मांगा गया। मंच के सदस्

ईश्वर शरण इण्टर कॉलेज, प्रयागराज, भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज, प्रयागराज, महबूब अली इण्टर कॉलेज, प्रयागराज, अग्रसेन इण्टर कालेज, प्रयागराज, विद्यावती दरबारी बालिका इण्टर कॉलेज लूकरगंज, प्रयागराज, लवकुश उ० मा० विद्यालय हिम्मतगंज प्रयागराज, दौलत हुसैन मुस्लिम इण्डियन इण्टर कॉलेज प्रयागराज, मजीदिया इस्लामिया इण्टर कॉलेज प्रयागराज, गुरुतेग बहादुर खालसा गर्ल्स इण्टर कॉलेज, प्रयागराज आदि विद्यालयों का भ्रमण कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए सहयोग व समर्थन मांगा।

इस भ्रमण के दौरान संबोधित करते हुए डॉ० हरि प्रकाश यादव ने एन०पी०एस० की खामियों को बताते हुए कहा कि एन०पी०एस० आने वाले समय में कर्मचारियों के लिए अभिशाप है कर्मचारियों को इसके लिए सचेत होकर अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए कमर कसना चाहिए ।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अटेवा का लक्ष्य एन०पी०एस० में संशोधन नहीं है, अपितु हुबहू पुरानी पेंशन लागू करवाना है । जब तक हुबहू पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती है तब तक अटेवा का संघर्ष चलता रहेगा साथ ही यह भी कहा कि सभी शिक्षक कर्मचारी 7 दिसंबर 2019 को “मैं तुम्हें खून दूंगा, तुम मुझे पेंशन दो” नारे को साकार करने हेतु रक्तदान करने के लिए तैयार रहें ।

जिला महामंत्री कमल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का आधार है सरकार चाहे जितना आनाकानी करे, लेकिन हम सब पुरानी पेंशन बहाल करवाकर ही दम लेंगे । इस भ्रमण के दौरान नगर प्रभारी श्री रमेश यादव, श्री लालमणि यादव, श्री प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।



