Latest

देश को करोना मुक्ति के लिए महारुद्राभिषेक का आयोजन

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पावन सावन मास के दूसरे सोमवार पर पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक करवाया गया। यह अनुष्ठान पूरे सावन मास संपन्न होता रहेगा । पंडित अंकुश शर्मा मोनू ने बताया की महारुद्राभिषेक में सभी भक्त शामिल हो सकते हैं । सोमवार को हर भक्तो ने 11 पार्थिव शिवलिंग द्वारा महारुद्राभिषेक किया है । जिसमे सभी भक्तो ने कोरोना नाश के लिए प्रार्थना की है की जल्द से जल्द महामारी का विनाश हो और दुनिया में खुशहाली आए। इस अनुष्ठान में समिति के सदस्य और भक्तगण शामिल थे पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ सावन मास के प्रत्येक प्रदोष और सोमवार के दिन यह संपन्न होता रहेगा। महारुद्राभिषेक में शामिल होने वालो में हेमंत पांडेय प्रण विजय सिंह,शांतनु शर्मा, शुभम वैध ,शिवम मिश्रा, गौतम शर्मा , मोनू पंडा ,सुधीर केसरवानी, शुभ पांडेय देव भारद्वाज कार्तिक मिश्रा, अमन कटरा, गोपाला, मनु, कृपाला, शानू ,आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button