Latest
मांगों को लेकर रसोइयों ने चायल ब्लाक मे किया धरना प्रदर्शन
चायल (कौशाम्बी) । चायल ब्लाक में रसोइयों ने अपनी माॅगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
उनकी मांग थी कि इस महगाई को देखते हुये रसोइयों के मानदेय को 1000 से 5000 प्रतिमाह किया जाये । सभी रसोइयों ने मिलकर बताया कि रोजी रोटी मे हो रही समस्याओ को लेकर पदाधिकारी को अवगत कराया गया। रसोइयों का कहना है कि पदाधिकारी भी रसोइयों की तरफ कोई ध्यान नही दे रहे इसलिये उनके हितोँ की अनदेखी की जा रही है।
इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष उमाशंकर, जिला महामंत्री जगदेई, अनुका देवी, गौतम नेवादा, कुसुम देवी मूरतगंज, राजकुमारी, मुन्नी देवी, शीला देवी, तीनो ब्लाक के सैकड़ों रसोइये मौजूद रहे।



