प्रयागराज । संगम क्षेत्र में विगत १४ नवम्बर को प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित के तख्त। घाट पर सेना द्वारा हुए निकृष्ट कार्यवाही के विरोध में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रयाग पदाधिकारियों ने मामला जोर शोर उठाया था। महासभा के प्रवक्ता अमित राज वैध ने दिल्ली पहुंचकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री,लोकसभा अध्यक्ष, गृहमंत्री सहित प्रयागराज व फूलपुर के सांसद को अपना मांग पत्र सौंपा था। जिसपर दोनों सांसदों ने महासभा के प्रतिनिधि मंडल को रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कराने की बात कही थी।
आज दोपहर में प्रयागराज की सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने अमित राज वैध को फोन किया कल बुधवार को सुबह ११ बजे तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात करेगा। सांसद ने वरिष्ठ प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित सुभाष पांडेय को भी फोन पर जानकारी दी। जिसपर सुभाष पांडेय ने भी चन्द्रनाथ चकहा मधु को फोन करके दिल्ली जाने का आग्रह किया। आज रात आठ बजे प्रतिनिधि मंडल बाई रोड दिल्ली रवाना होकर कल सुबह ११ बजे रक्षामंत्री से मुलाकात करेगा। जाने वालों में चन्द्रनाथ चकहा मधु ,हरिजगन्नाथ शास्त्री, श्रवण कुमार शर्मा, अमित राज वैध दिल्ली रवाना होंगे।



