माघ मेला 2020 : आचार्य नगर को भूमि आवंटित
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर 2020 में आयोजित होने वाले माघ मेला में आज आचार्य नगर का भूमि आवंटन का कार्य संपन्न हुआ भूमि आवंटन में प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों ने आचार्य नगर में बसने वाले समस्त आचार्यों को उनकी भूमिका आवंटन किया।
आचार्य द्वारा यह मांग थी भूमि दलदल है और समतल करण कराने की जरूरत है समस्त आचार्यों ने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति करें वहीं प्रशासन द्वारा आचार्य नगर को रेलवे पुल के उत्तर बसाया गया है भूमि आवंटन में प्रशासन की तरफ से चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी व सहायक गुप्ता अनिल सहित कर्मचारी मौजूद थे वहां भारी संख्या में आचार्य गण उपस्थित रही।

परम्परानुसार दंडीबाड़ा के नाम सबसे पहले जमीन दंडी सन्यासियों को आवंटित की जाती है। 12 दिसंबर से भूमि आवंटन का काम किया जाएगा। इसी प्रकार 14 दिसंबर को आचार्य बाड़ा, 15 दिसंबर को संगम लोवर मार्ग, 16 एवं17 दिसम्बर को खाकचैक, 18 को रामानुज मार्ग, 19 को संगम अपर मार्ग और सरस्वती मार्ग महावीर जी मार्ग, 20 को काली मार्ग, 21 को तुलसी मार्ग तथा जी0टी0 रोड को भूमि मिलेगी ।



