Latest

चन्दन,असीम, लवकुश,नीरज, अनन्त पान्डेय को नईबस्ती क्षेत्र से पांच प्रतिनिधि प्रयागवाल युवा तीर्थ पुरोहितो ने चुना

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागवाल युवा तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण बैठक आज नईबस्ती क्षेत्र में असीम भारद्वाज के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. रमेश चन्द्र मिश्रा ने किया. बैठक में प्रयाग के युवा तीर्थ पुरोहितों द्वारा निर्मित प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन की योजना पर चर्चा किया. बैठक में उपस्थित प्रयागवाल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैध ने युवा वाहिनी के ऐजेंडे से उपस्थित प्रयागवालों को अवगत कराया और युवा वाहिनी की टीम में शामिल करने के लिये पांच प्रतिनिधि सदस्यों के चयन करने का प्रस्ताव रखा. जिसपर सहमति जताते हुए उपस्थित युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने सर्व सहमति से पांच प्रतिनिधि सदस्यों का चयन किया. जिनमें प्रमुखरुप से चन्दन तिवारी. असीम भारद्वाज. अनन्त पान्डेय. लवकुश पान्डेय. नीरज मिश्रा को नईबस्ती क्षेत्र से पांच प्रतिनिधि के रुप में चुना गया. बैठक में उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित सुरेश तिवारी ने प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन का स्वागत करते हुए. तीर्थ पुरोहित समाज के विभिन्न मुद्दों पर काम करने के लिए युवा तीर्थ पुरोहितों का आवाहन किया. प्रभात पान्डेय ने कहा कि अब समय की मांग है समाज के वर्तमान गतिविधियों को देखकर युवाओं द्वारा गठित युवा वाहिनी का स्वागत करता हूँ और यथा सम्भव युवा वाहिनी के सहयोग में तत्परता से आगे आने की सभी तीर्थ पुरोहितों से आग्रह किया. बैठक में उपस्थित अन्य तीर्थ पुरोहितों ने भी युवा वाहिनी के गठन का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे. तत्पश्चात तीर्थ पुरोहित समाज के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. हीरामणि भारद्वाज जी की धर्मपत्नी के आस्मिक निधन होने पर उपस्थित प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा के शान्ति के लिये प्रभु से कामना करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उक्त अवसर पर राजन शर्मा. अजय मिश्रा. विजय मिश्रा. बलराम शर्मा. धीरु मुण्डा. शशांक पान्डेय. शिवम मिश्रा. चन्दन पान्डेय. विजय भारद्वाज. पशुपति नाथ तिवारी. मिन्टू पान्डेय. पुष्कर तिवारी. आशीष शर्मा. रवि शंकर मिश्रा. शम्भू नाथ शर्मा. पंकज भारद्वाज. शिवम मिश्रा. राहूल भारद्वाज. मुकूल शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button