लोकप्रियसंत समागम

शंकराचार्य अधोक्षजानंद के पीठारोहण की रजत जयंती पर शुरु हुआ यज्ञ

प्रयागराज । पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ के पीठारोहण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में माघ मेला में 11 दिवसीय अनुष्ठान जारी है। गुरुवार से त्रिवेणी रोड स्थित शंकराचार्य के शिविर में शिव शक्ति महायज्ञ प्रारम्भ किया गया।


शिविर संयोजक शिव नारायण ने बताया कि इस 11 दिवसीय अनुष्ठान में राज राजेश्वरी त्रिपुट सुंदरी की महाआराधना, नित्य सहस्त्रार्चन एवं भगवान चंद्रमौलेश्वर का महारुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि आज से शुरु हुआ शिव शक्ति महायज्ञ समेत सभी अनुष्ठानों का समापन माघी पूर्णिमा के दिन नौ फरवरी को सम्पन्न होगा।


उन्होंने बताया कि शंकराचार्य देव तीर्थ के पीठारोहण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। आज के कार्यक्रम में करछना के विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह, जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग के निदेशक सुदर्शन कुमार सलगोत्रा, महामंडलेश्वर झंडा बाबा, रामदूत चैतन्य, डा0 मणि शंकर द्विवेदी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर उज्जवल रमण ने कहा कि संगम तट पर हर साल लगने वाला माघ मेला भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां पर संतों द्वारा आयोजित यज्ञ अनुष्ठान हमारी आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button