Latestप्रदेश

पूर्वजों ने लगाया सँस्कृति का पेड़ सूखने नहीं देना चाहिये- केशव प्रसाद मौर्य

इलाहाबाद।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य माघ मेला के परेड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम समापन के अवसर पर पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उन्होंने पूज्य चैतन्य जी महाराज, अविरल गंगा एवं निर्मल गंगा पर कार्य कर रहे आनंद गिरि जी महाराज, सतूआ बाबा आदि संतों का आर्शीवाद लिया

विद्यार्थी परिषद द्वारा पालीथीन मुक्त माघ मेले में जो संकल्प किया गया है, उसकी सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भूमिका बहुत बड़ी है।

मैं प्रयाग के वासी होने के अलावा सरकार में होने के नाते मैं आपके साथ खड़ा हूँ।

सारे दोष को भूलकर हम लोग एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करे और स्वच्छता का अभियान चलाये।

उन्होंने कहा है कि कुम्भ मेले की सूची कों यूनेस्कों ने भी स्वीकार किया है कि यह विश्व का सबसे बड़ा मेला है ओर मोदी जी और योगी जी की सरकार में और दिव्य और भव्य होगा।

गन्दगी के साथ-साथ पालीथीन मुक्त हो मेरा माघ मेला मै आप सभी से आवह्न करता हूँ कि सफाई किसी विशेष समाज या व्यक्ति का नही है, ये सबका है। हम लोग आज ही संकल्प ले।

दुनिया में आज सबसे आगे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आप सबसे शक्तिशाली है। कुछ भी असम्भव नहीं है, केवल प्रण लेने की जरूरत है।

इस देश ने बहुत से क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है, इसी प्रकार हमारे पूर्वजों ने जो भी स्वच्छता और संस्कृति का पेड़ लगाया है उसे सूखने नहीं देना है। हर कहीं पर राष्ट्रीय चेतना, स्वच्छता के लिए हमें स्वयं तत्पर रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button