प्रदेशमाघ मेला विशेषमेला समाचार

नहीं थकेंगे,नहीं रुकेंगे,स्वच्छ करेंगे गंगा तट से पालीथीन को मुक्त करेंगे

प्रयागराज। दशाश्वमेध घाट संगम तट प्रयागराज में वृहद स्वच्छता,पालीथीन मुक्त जन-जागरण अभियान चलाया गया।
प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच काशी प्रांत व सदस्य राज्य महिला आयोग अनामिका चौधरी तथा जोनल अधिकारी संजय ममगाई के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर मालाफूल,पालीथीन,कपड़े आदि को इकट्ठा कर नगर निगम के सहयोग से हटाया गया।


अनामिका चौधरी ने कहा कि गंगा माघ मेला के समापन के साथ सभी स्वयं-सेवको ने जीवनदायिनी मॉं गंगा की अविरलता एवं निर्मलता,स्वच्छता ,जल संचयन, वृक्षारोपण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को नित्य जागरूकता के लिए अपने-अपने अभियान में लगे रहे।
संजय ममगाई जोनल अधिकारी ने गंगा तट से एक बोरी पालीथीन को ज़ब्त किया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक डा0 विश्वनाथ लाल जी निगम ने कहा कि पालीथीन प्रदूषण का बहुत बड़ा स्त्रोत बन चुका है, सभी को पालीथीन से मुक्ति के लिए स्वयं जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करना चाहिए |
अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम सूरत सिंह चौहान, श्याम बहादुर, प्रेमशंकर शुक्ला, कैप्टन सुनील निषाद, नीलम शुक्ला, कविता मिश्रा, सुमन बाला, सोमनाथ मिश्रा,आस्था तिवारी,शिवम,सजल अग्रवाल, अन्नू निषाद, चंदन निषाद, राहुल मिश्रा, रमेश निषाद, कमल वर्मा, सोनू अरोड़ा, संदीप तिवारी,अभिषेक साहू,सुधीर मौर्य, पवन,राम जी मिश्रा के साथ क्षेत्रीय लोगो भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button