Latest

नैनी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने संभाली कमान

थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना व अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता

नैनी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। क्षेत्र में अपराध व अपराधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात है शनिवार की दोपहर नैनी थाना का पदभार ग्रहण करते हुए नवांगतुक नैनी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने प्रयाग तक न्यूज़ चैनल के संवाददाता से बात करते हुए कही,नैनी थाने के नवांगतुक नैनी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने अपना कार्यभार संभालने के बाद बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच वाला हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध को नियंत्रण करना नैनी थाने की पहली प्राथमिकता होगी। हमारी अपराधियों पर विशेष नजर रहेगी उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को कानून सम्बन्धी शिकायत है तो वह किसी भी समय नैनी थाने में सम्पर्क कर सकता है।उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी पुलिस जनता की मित्र जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं पीड़ित को नैनी थाने से निराश नहीं लोटना पड़ेगाl बतादें कि इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे बहुत ही तेजतर्रार सरल स्वभाव के माने जाते हैंl

Related Articles

Back to top button