इलाहाबाद समाचार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की नई कार्यकारिणी गठित

प्रयागराज । आज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रयागराज महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई । बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों की चर्चा हुई । नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई । उनको अंगवस्त्र व माला पहना कर स्वागत किया गया।

उक्त कार्यक्रम कि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा प्रयागराज की नई कार्यकारिणी जिले में नई ऊर्जा पैदा करेगी, और मिलजुलकर पार्टी के लिए काम करेंगे ।

प्रदेश के सभी जिलों में बहुत ही जल्द गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव श्री अमित पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए संघर्ष करें, और उसे मजबूत बनाने में कोई भी कमी न रखें।

नई कार्यकारिणी में प्रवक्ता के रूप में नन्हू पंडित को बनाया गया । तो वहीं मीडिया प्रभारी अनन्त पांडे को मनोनीत किया गया । विवेक जायसवाल और डॉ पंकज पांडे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । महामंत्री के रूप में अजय दिवेदी और मनीष पांडे को मनोनीत किया गया। कोषा अध्यक्ष के रूप में बांके बिहारी तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button