देश

लोगों की मदद करने के लिए मिला जीवन व्यर्थ न गंवाएं-अतुल जी महाराज

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) । यमुना किनारे स्थित मौज गिरी आश्रम में श्री अतुल जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा चल रहा है। श्री अतुल जी महाराज ने कृष्ण जन्म के बाद भगवान कृष्ण की लालन-पालन की कथा सुनाई।

मनुष्य को एक दूसरे से ईर्ष्या ना कर प्रेम का संदेश बताते हुए श्री महाराज जी ने अपनी बातें कथा के माध्यम से रखा। महाराज जी बताते हैं मानव जीवन जीने के लिए , लोगों की मदद करने के लिए, अगला जीवन बनाने के लिए, भागवत पूजन करने के लिए सत्कर्म के लिए मिला है। कथा के मुख्य यजमान के रूप में श्याम नारायण शुक्ला ( पांडेय बाबा) शशीकला शुक्ला हैं।

कथा की पूर्णाहुति 8 मार्च को संपन्न होगा । कथा 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलती है। कथा में मुख्य रूप से आशु शुक्ला( शिवम) जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा ,अनंत पांडे मीडिया प्रभारी महानगर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button